24 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होकर बढ़ाएगा गर्मी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 23, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 22 march
MP Weather 22 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में बारिश हुई जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शनिवार को तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग को छोड़कर ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में खरगोन में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 36 डिग्री के आसपास रहा जबकि नर्मदापुरम की रात सबसे गर्म रही और तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है जबकि कई जिलों में मौसम गर्म रहने का अंदेशा जताया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 22 march
MP Weather Temperature Report 22 march

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं बुरहानपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 172 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 84 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 108, ग्वालियर में 126 और इंदौर में 142 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 22 march
Air Quality Meters 22 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 23 मार्च को मौसम मिला-जुला रहेगा। हालांकि, दो दिन बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 मार्च से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि