अगले दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 42 पार जा सकता है पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 27, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report 26 march
MP Weather Report 26 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 40 के आसपास पहुंचा। सागर की रात सबसे गर्म रही और तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में पारा में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 26 march
MP Weather Temperature Report 26 march

मप्र का AQI, रतलाम की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 185 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 142 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 150, भोपाल में 153 और जबलपुर में 171 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 26  march
Air Quality Meters 26 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 27 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप में तेजी रहेगी, जो गर्मी बढ़ाएगी। लेकिन, शुक्रवार के बाद मोसम में बदलाव हो सकता है और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि