MP में तापमान 40 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Mar 29, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report Temperature
MP Weather Report Temperature

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के बीच अब एकबार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है, हालांकि अप्रैल महीने की शुरुआत में कई जिलों में मौसम एकबार फिर बदलेगा और राहत की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तापमानों में 2-3 डिग्री की संभावना जताई है, लेकिन इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश में खजुराहो में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, सतना, सागर और देवास जैसे बड़े शहरों में भी पारा 40 के आसपास पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल महीने की शुरुआत में कई जिलों में मौसम एकबार फिर बदल सकता है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

318c3e74-271
318c3e74-271

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं उज्जैन शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में 80, ओरछा में 81 और उमरिया में 82 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

c1cd6eaf-f87
c1cd6eaf-f87

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार 29 मार्च को एमपी में अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। वहीं दो दिन की राहत के बाद एक बार तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च के अंतिम दो दिन 30 और 31 मार्च से एमपी लू की चपेट में होगा।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मध्य प्रदेश
  • गर्मी
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती