एमपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा भी चढ़ेगा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 02, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 1 april
MP Weather 1 april

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बूंदा-बांदी और हल्की बारिश हुई जबकि बाकी संभागों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में मंगलवार को पारा में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले मंगलवार को तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस सीधी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बारिश देखने को मिली जबकि ज्यादातर जगह मौसम सूखा और सामान्य ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 37 डिग्री के आसपास ही रही। नर्मदापुरम की रात सबसे गर्म रही और तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पूरे प्रदेश में मंगलवार के मुकाबले गर्मी बढ़ने और कई इलाकों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 1 april
MP Weather Temperature 1 april

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 85 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 140, भोपाल में 149 और इंदौर में 157 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान में किसी भी तरह के बदलाव नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • thunderstorm alert
  • Rain
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • Mp Rain Thunderstorm Alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि