MP Weather Update: पारा पहुंचा 44 के पार, लू का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Apr 23, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश का पूर्वी हिस्सा, विशेष रूप से सीधी, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर और सिंगरौली इन दिनों सबसे अधिक गर्म है। मंगलवार को सीधी में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। 27 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, और बुधवार को भी प्रदेश में गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के 9 जिलों में लू चल सकती है, जबकि भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में भी लू जैसे हालात रहेंगे। सीधी में तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखा गया।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ग्वालियर प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद जबलपुर में 40.7 डिग्री, भोपाल में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री तापमान रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं उज्जैन शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 60 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 130, भोपाल में 130 और इंदौर में 141 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक गर्मी का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहेगा, और अगले कुछ दिनों तक लू के कारण तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
MP Weather temprature 22 april
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 22 april
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari