MP Weather Update: एमपी में मौसम बदला, आंधी-बारिश और ओले से गर्मी में राहत, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Apr 28, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम ने पलटा खाया, जिससे कई जिलों में राहत मिली। राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी और ओले भी गिरे। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया सहित अन्य जिलों में बारिश का दौर चला, जबकि भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर जारी रहा। खासकर दमोह में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे मौसम में ठंडक आई। मौसम विभाग के मुताबिक, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री की गिरावट देखी गई। जहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, वहीं रविवार को यह घटकर 33 डिग्री हो गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, और मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रतलाम में 43.3 डिग्री, गुना में 42.4 डिग्री, धार और खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ठंडा सीधी रहा, जहां पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस छतरपुरल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर कटनी की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 66 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 76, भोपाल में 131 और इंदौर में 137 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। वहीं, कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। साथ ही, गर्मी का असर जारी रहेगा और इंदौर, भोपाल-उज्जैन में पारा 40 डिग्री के पार बना रहेगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
mp weather temprature 27 april
मप्र का AQI, कटनी की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 27 april
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA