MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले-आंधी और गर्मी का असर, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 02, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 1 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मई के पहले दिन ही मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, गुना और नरसिंहपुर जैसे शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शाजापुर में 43.7 डिग्री, रतलाम में 43.6 डिग्री, और उज्जैन में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को डिंडौरी जिले में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

गुरुवार को खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद खंडवा में 43.1 डिग्री, रतलाम में 43.0 डिग्री, गुना में 42.7 डिग्री और नरसिंहपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 42.5 डिग्री, इंदौर में 42, ग्वालियर में 39.6 और जबलपुर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp temprature 1 may
mp temprature 1 may

मप्र का AQI, जबलपुर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जबलपुर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 104, भोपाल में 120 और उज्जैन में 141 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 1 may
Air Quality Meters 1 may

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक यानी 1 से 4 मई तक प्रदेश में बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण अगले 24 घंटों में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, और डिंडोरी में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना जताई गई है।
मई के महीने में मध्य प्रदेश में आमतौर पर सबसे ज्यादा गर्मी होती है, लेकिन इस बार मौसम में बदलाव का रुख है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम की बदली हुई तस्वीर देखने को मिलेगी।

thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती