MP Weather Update: भोपाल में तेज बारिश, कई इलाकों की बिजली गुल, आज 16 जिलों में ओले का अलर्ट

Manish Kumar | May 06, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 5 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एकसाथ कई वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के कारण सोमवार को तेज आंधी, ओले और बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, भिंड, छतरपुर, मऊगंज, पन्ना, और खरगोन सहित कई जिलों में बारिश जारी रही। साथ ही धूलभरी आंधी भी चली। शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले भी गिरे।

ग्वालियर-सतना में 3 मिमी, गुना-नौगांव में 2 मिमी, रायसेन में 5 मिमी, छिंदवाड़ा में 1 मिमी और खजुराहो में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ जिलों में बारिश हुई, लेकिन कम बारिश होने के कारण उसे दर्ज नहीं किया जा सका।

कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट आई। रायसेन में पारा 27.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो एक दिन में 8.6 डिग्री की गिरावट को दर्शाता है। उज्जैन में 5.5 डिग्री गिरावट के बाद पारा 35.5 डिग्री पर पहुंचा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

सोमवार को खंडवा सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद खरगोन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.0 डिग्री, राजगढ़ में 41 डिग्री और छतरपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रायसेन और पचमढ़ी में पारा क्रमशः 32.2 डिग्री और रतलाम में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, बड़े शहरों जैसे भोपाल और उज्जैन में पारा 35.5 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 36.2 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस इंदौर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

9f20daea-c20
9f20daea-c20

मप्र का AQI, पिथमपुर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर पिथमपुर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पिथमपुर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 82, इंदौर में 90 और भोपाल में 106 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

1e32100b-d0b
1e32100b-d0b

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आनेवाले 3 दिनों तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल, मुरैना, विदिशा, शिवपुरी और पन्ना जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले स्थानों पर जाने से बचें। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

thesootr links

मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP weather news report | mp news hindi

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • MP weather news report
  • mp news hindi
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि