MP Weather Update: मौसम का रुख बदला, अगले तीन दिन चलेगा आंधी-तूफान का दौर
Sandeep Kumar | May 11, 2025, 06:30 IST
Report AQI MP Weather
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शनिवार को सिंगरौली, ग्वालियर, मंडला और डिंडौरी जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई।
राजधानी भोपाल में भी दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो अलग-अलग सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हैं, जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने 13 मई तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन तेज हवाएं और बारिश किसानों और यात्रियों के लिए कुछ समस्याएं भी उत्पन्न कर सकती हैं।
शनिवार को प्रदेश के किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा। सबसे अधिक तापमान वाले शहरों की बात की जाए तो खजुराहो में पारा 39.6 डिग्री, मंडला में 39.5 डिग्री, सीधी 39.3 डिग्री, रीवा 39.2 रिकॉर्ड किया गया।
![8c049d2f-888]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सतना की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 124 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 76 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 84, जबलपुर में 90 इंदौर में 94 दर्ज हुई।
![232cdc10-833]()
मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। 11 से 13 मई तक तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन का अनुमान है। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक इन प्रदेश के इन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा
11 मई : इंदौर, जबलपुर, मंदसौर, बड़वानी, हरदा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया, शहडोर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा।
12 मई : उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, सागर, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।
13 मई : भोपाल, विदिशा, रायसेन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का दौर रहेगा।
राजधानी भोपाल में भी दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो अलग-अलग सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हैं, जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने 13 मई तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन तेज हवाएं और बारिश किसानों और यात्रियों के लिए कुछ समस्याएं भी उत्पन्न कर सकती हैं।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
8c049d2f-888
मप्र का AQI, सतना की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 76 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 84, जबलपुर में 90 इंदौर में 94 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
232cdc10-833
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
11 मई : इंदौर, जबलपुर, मंदसौर, बड़वानी, हरदा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया, शहडोर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा।
12 मई : उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, सागर, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।
13 मई : भोपाल, विदिशा, रायसेन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का दौर रहेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA