MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | Jul 17, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में जुलाई माह की शुरुआत से लगातार बारिश हो रही है। पहले पखवाड़े में 9 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपरी हिस्से से गुजर रही है। इसके कारण भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के नजदीक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। अगले 4 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच शहरों में खजुराहो में 36.0 डिग्री, जबलपुर में 33.7 डिग्री, उज्जैन में 33.5 डिग्री, राजगढ़ में 33.3 डिग्री और टीकमगढ़ में 33.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
![02d92ff1-b1f]()
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार को MP के बिलहरी में 84.0 मिमी, सरई में 62.4 मिमी, ग्वालियर में 56.9 मिमी, माड़ा में 55.1 मिमी, अमानगंज में 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![1c6e12f8-a77]()
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। साथ ही एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता में कमी आई है। हालांकि, ग्वालियर और चंबल के हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तरी झारखंड और दक्षिणी बिहार पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र है, जो 24 घंटों में पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इसके कारण 18 जुलाई के आसपास से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
17 जुलाई को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को शिवपुरी और अशोकनगर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | MP News | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
02d92ff1-b1f
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
1c6e12f8-a77
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
17 जुलाई को बारिश का अलर्ट
बारिश का ऑरेंज अलर्ट
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | MP News | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava