MP Weather Update: एमपी में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव का खतरा
Sandeep Kumar | Jul 31, 2025, 06:30 IST
MP Weather Update
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report: मध्यप्रदेश में इस बार सावन झूमकर बरस रहा है। मप्र-राजस्थान के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पार्वती नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है, और चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह से नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 1 तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 2 और 3 अगस्त को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में हो रही बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। बात करे प्रदेश के पांच शहरों की सबसे अधिक तापमान पृथ्वीपुर का रिकॉर्ड किया गया है। पृथ्वीपुर में 33.4 डिग्री, सीधी में 32.6 डिग्री, खजुराहो में 31.9 डिग्री, दतिया में 31.8 डिग्री और सतना में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
![e34ba245-186]()
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 25.4 इंच बारिश हो चुकी है। बुधवार को MP के गुना में 323 मिमी, बमोरी में 246 मिमी, ईसागढ़ में 245 मिमी, सागर में 220 मिमी, बदरवास में 217 मिमी, बाड़ी 135 मिमी और राघौगढ़ में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![4a8dcd0f-7de]()
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को एमपी के नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, श्योपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।
अगस्त की शुरुआत में मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अगस्त को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 अगस्त को एमपी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | MP Weather update | MP Monsoon | MP weather Forecast एमपी में बारिश | एमपी में बारिश जारी
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
e34ba245-186
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
4a8dcd0f-7de
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
1 अगस्त को कैसा होगा MP का मौसम
2 और 3 अगस्त को ऐसा होगा मौसम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | MP Weather update | MP Monsoon | MP weather Forecast एमपी में बारिश | एमपी में बारिश जारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA