983718fa-2ec
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Updated:
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन के दिन मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिले। इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 में से 13 जिलों में तेज धूप रही जबकि पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के 9 जिलों में बारिश हुई।
भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी हल्के बादल छाए रहे और हल्की-फुल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलती दिखी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा, 13 अगस्त के बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.5 डिग्री, इंदौर में 31.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, उज्जैन में 32.2 डिग्री और जबलपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, दतिया में 32.8 डिग्री, तालुन में 32.6 डिग्री और उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।
![983718fa-2ec]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 28.8 इंच बारिश हो चुकी है।
वैसे तो एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.8 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के चुरहट में 125.0 मिमी, बरही में 85.0 मिमी, रीवा में 82.0 मिमी, मझगांव में 77.5 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 75.0 मिमी और गुढ़ में 70.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![1848f346-ccb]()
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका फिलहाल फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खीरी, पटना, बांकुरा और दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। एक और द्रोणिका पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से दक्षिणी बांग्लादेश तक बनी हुई है, जो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp weather news hindi | MP Weather update | MP weather today | IMD मौसम पूर्वानुमान | MP में मौसम अलर्ट | आज का मौसम | एमपी का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान
भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी हल्के बादल छाए रहे और हल्की-फुल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलती दिखी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा, 13 अगस्त के बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, दतिया में 32.8 डिग्री, तालुन में 32.6 डिग्री और उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
वैसे तो एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.8 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के चुरहट में 125.0 मिमी, बरही में 85.0 मिमी, रीवा में 82.0 मिमी, मझगांव में 77.5 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 75.0 मिमी और गुढ़ में 70.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
1848f346-ccb
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp weather news hindi | MP Weather update | MP weather today | IMD मौसम पूर्वानुमान | MP में मौसम अलर्ट | आज का मौसम | एमपी का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
By Sanjay Gupta
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
By Atul Dwivedi
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
By
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
By Jageshwar Prasad
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
By Sumit Kumar
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
By Sandeep Kumar