MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश, आपके शहर में अलर्ट है या नहीं? जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 04, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 4 July
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को प्रदेश के लगभग 20 जिलों में बारिश हुई। मंडला और शिवपुरी में कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रीवा, छतरपुर के खजुराहो और दतिया में लगभग आधे इंच, जबकि मंडला और शिवपुरी में आधे इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, सतना, सीधी, उमरिया, बालाघाट, धार, मऊगंज, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा समेत 20 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 32.1 डिग्री, उज्जैन में 30 डिग्री और जबलपुर में 29.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक पहुंच गया। पृथ्वीपुर में 35.2 डिग्री, खजुराहो में 33.2 डिग्री, श्योपुर में 33.0 डिग्री, ग्वालियर में 32.1 डिग्री और दतिया में 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

669d1fce-8d3
669d1fce-8d3

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के ब्योहारी में 103 मिमि, सैलाना में 97 मिमि, चंदिया में 95 मिमि, जीरापुर में 62 मिमि और टीकमगढ़ में 62 मिमि बारिश दर्ज की गई।

5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

df4b3464-a70
df4b3464-a70

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में एक मानसून टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव है, जिसके चलते अगले 2 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 20 जिलों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ ही तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) भी चल सकती हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | मौसम का हाल | एमपी का मौसम | मध्य प्रदेश का मौसम | मध्य प्रदेश का मौसम आज | MP weather today | mp weather alert | MP Weather update | MP News | Monsoon | monsoon in MP | एमपी में मानसून

Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम आज
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather today
  • MP weather
  • मौसम का हाल
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • मौसम
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि