MP Weather Update : एमपी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज का मौसम

Sandeep Kumar | Jul 07, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather alert
mp weather alert

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायसेन, बैतूल, सिहोर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार, दो ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हैं। प्रदेश भर में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।

बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं से जनजीवन और फसलें प्रभावित हो सकती हैं। राज्य प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच शहरों में ग्वालियर में 34.3 डिग्री, खजुराहो में 32.4 डिग्री, दतिया में 32.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 31.5 डिग्री और सिंगरौली में 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

eb8d4838-675
eb8d4838-675

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार को MP के बनखेड़ी में 180 मिमी, जयतपुर में 170 मिमी, मऊगंज में 121 मिमी, जुनारदेव में 118 मिमी, गोहापारू में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई।

5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

e072e972-152
e072e972-152

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों यानी 8 जुलाई तक मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी क्षेत्र में इन सिस्टमों का प्रभाव अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इनमें दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। इस वजह से अगले तीन दिन तक ऐसा मौसम रहेगा। यह सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम है।

एमपी में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 जुलाई

सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश हो सकती है। देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

8 जुलाई

मंडला, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और सीधी में भारी बारिश हो सकती है।

9 जुलाई

सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | mp weather alert | MP weather news | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather news
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • mp weather alert
  • मध्यप्रदेश का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि