MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 11, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 11 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के 15 जिलों में पानी गिरा। ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में लगभग ढाई इंच बारिश हुई। दतिया में पौन इंच और टीकमगढ़, सतना तथा छतरपुर के खजुराहो में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।
सीधी, गुना, सागर, उमरिया, मऊगंज, दमोह, और सिवनी में भी बारिश जारी रही। हालांकि, राजधानी भोपाल समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.2 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.4 डिग्री, शहडोल में 33.3 डिग्री, सीधी में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री और बड़वानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

26ee2870-2a9
26ee2870-2a9

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के मालथौन में 112 मिमी, दमोह में 103 मिमी, केसली में 93.1 मिमी, सिवनी-मालवा में 89 मिमी, खिरकिया में 87.7 मिमी, कटंगी में 86.6 मिमी और कुंभराज में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।

9933e7ec-07d
9933e7ec-07d

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं। इसके साथ ही, पूर्वी मध्यप्रदेश के निचले हिस्से में, जो छत्तीसगढ़ के पास है, कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन चुका है। इस कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है।

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, और पांढुर्णा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया और श्योपुरकलां जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

यहां के लिए येलो अलर्ट

IMD के मुताबिक, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, और मैहर जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • IMD
  • mp weather alert
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती