MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 18, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 18 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी भोपाल में सुबह से बार-बार बारिश हो रही है। इसके अलावा मऊगंज, हरदा, सतना, चित्रकूट, मंदसौर, रीवा, ग्वालियर और खंडवा जैसे कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है।
सतना, मऊगंज और रीवा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने 11 जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है और साथ ही कुछ जिलों में बाढ़ के खतरे का भी संकेत दिया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री, उज्जैन में 31 डिग्री और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.0 डिग्री, खजुराहो में 33.4 डिग्री, देवरा में 33.2 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.0 डिग्री और रीवा में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

3cf3ce65-ce2
3cf3ce65-ce2

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के नईगढ़ी में 252 मिमी, मऊगंज में 224 मिमी, भानपुरा में 215.46 मिमी, हनुमना में 212 मिमी, बरहाई में 202 मिमी, चित्रंगी में 146 मिमी और डिंडौरी में 135 मिमी बारिश दर्ज की गई।

1c1503cd-64d
1c1503cd-64d

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक मानसून ट्रफ गुजर रही है, जिसके कारण अगले 2 दिनों तक उत्तरी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अत्यधिक बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम की स्थिति बहुत गंभीर होती है, और अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। यह क्षेत्रों में तत्काल सावधानी और तैयारियों की आवश्यकता होती है।

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, सागर और मैहर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश की संभावना होती है, जो सामान्य से अधिक हो सकती है, लेकिन रेड अलर्ट जितनी गंभीर नहीं होती। यह क्षेत्र सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता और समय रहते उपाय करने की आवश्यकता का संकेत होता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

MP News | MP weather news | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP | एमपी में मानसून | एमपी का मौसम | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम न्यूज | मध्यप्रदेश का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम न्यूज
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • एमपी में मानसून
  • weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि