MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Jul 25, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को तेज बारिश हुई, जिसमें कई जिलों में बारिश का दौर चला। रायसेन में 9 घंटे में 2.3 इंच पानी गिरा, सिवनी में 1.6 इंच, भोपाल में सवा इंच और पचमढ़ी में डेढ़ इंच बारिश हुई। दतिया, शिवपुरी और सागर में भी आधा इंच पानी गिरा। 20 से अधिक जिलों में बारिश का दौर चला।
पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी में 3.4 इंच, छिंदवाड़ा में 2.6 इंच, गुना में 2.3 इंच, बालाघाट के मलाजखंड में 2.1 इंच, नर्मदापुरम में 1.8 इंच, ग्वालियर में 1.5 इंच, श्योपुर में 1.1 इंच, और मंडला में 1 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, खजुराहो, जबलपुर, नौगांव, सागर, बैतूल, सीधी, रायसेन, दमोह, शिवपुरी जैसे जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री, उज्जैन में 32.8 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश नहीं होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 35.3 डिग्री, रीवा में 35.0 डिग्री, खजुराहो में 34.8 डिग्री, जबलपुर में 34.5 डिग्री और देवरा में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।
![a3deccd8-789]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 21.1 इंच बारिश हो चुकी है।
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 12.3 इंच था, यानी कि 8.2 इंच अधिक बारिश हुई है। निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
गुरुवार को MP के मकसूदनगढ़ में 148 मिमी, नरसिंहगढ़ में 135 मिमी, इटारसी में 120 मिमी, चंदेरी में 113 मिमी, सिलवानी में 106 मिमी, मालथौन में 106 मिमी और गोहपारू में 99 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![f71e2838-296]()
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इससे अगले चार दिन यानी 28 जुलाई तक कहीं बहुत भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में भारी बारिश का दौर बना रहेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | देश के मौसम का पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon | मौसम का हाल | एमपी में मौसम का हाल
पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी में 3.4 इंच, छिंदवाड़ा में 2.6 इंच, गुना में 2.3 इंच, बालाघाट के मलाजखंड में 2.1 इंच, नर्मदापुरम में 1.8 इंच, ग्वालियर में 1.5 इंच, श्योपुर में 1.1 इंच, और मंडला में 1 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, खजुराहो, जबलपुर, नौगांव, सागर, बैतूल, सीधी, रायसेन, दमोह, शिवपुरी जैसे जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश नहीं होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 35.3 डिग्री, रीवा में 35.0 डिग्री, खजुराहो में 34.8 डिग्री, जबलपुर में 34.5 डिग्री और देवरा में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।
a3deccd8-789
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 12.3 इंच था, यानी कि 8.2 इंच अधिक बारिश हुई है। निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
गुरुवार को MP के मकसूदनगढ़ में 148 मिमी, नरसिंहगढ़ में 135 मिमी, इटारसी में 120 मिमी, चंदेरी में 113 मिमी, सिलवानी में 106 मिमी, मालथौन में 106 मिमी और गोहपारू में 99 मिमी बारिश दर्ज की गई।
f71e2838-296
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में भारी बारिश का दौर बना रहेगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | देश के मौसम का पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon | मौसम का हाल | एमपी में मौसम का हाल
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari