MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 27, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 27 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शनिवार को तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भोपाल और इंदौर की सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया।
प्रदेश में शनिवार को इंदौर, रतलाम, सतना-खजुराहो में 1.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि दतिया में 1.6 इंच और उमरिया-नरसिंहपुर में 1.5 इंच बारिश हुई।

अन्य जिलों जैसे भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सागर, सिवनी, सीधी, बालाघाट, गुना, खंडवा, रायसेन, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, शिवपुरी, नरसिंहपुर, सीहोर, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, और विदिशा में भी बारिश का दौर जारी रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 29 डिग्री, इंदौर में 28 डिग्री, ग्वालियर में 30 डिग्री, उज्जैन में 32.5 डिग्री और जबलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.8 डिग्री तक आ गया। तालुन में 34.1 डिग्री, खजुराहो में 34.0 डिग्री, श्योपुर में 33.0 डिग्री, नीमच में 32.6 डिग्री और उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तालुन में दर्ज किया गया।

97f47dd9-656
97f47dd9-656

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 22.5 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 15.1 इंच था, यानी कि 7.4 इंच अधिक बारिश हुई है। निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शनिवार को MP के बजाग में 178 मिमी, उदयपुरा में 163 मिमी, गाडरवारा में 144 मिमी, ब्यावरा में 144 मिमी, मवई में 137.8 मिमी, बाड़ी 137 मिमी और सिधी में 127 मिमी बारिश दर्ज की गई।

096d3cc3-5dc
096d3cc3-5dc

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात), ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है, जिससे अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 27 जुलाई को अति भारी बारिश के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शिवपुरी और अशोकनगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम | भारी बारिश का अलर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती