MP Weather Update: मध्यप्रदेश में लौटेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 09, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 9 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून का रिटर्न शुरू हो गया है। इससे प्रदेश में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, 13 अगस्त के बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.7 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, ग्वालियर में 33.8 डिग्री, उज्जैन में 32.9 डिग्री और जबलपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 35.0 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.8 डिग्री, दतिया में 34.7 डिग्री और भैरूंदा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

698290d4-7cc
698290d4-7cc

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 28.7 इंच बारिश हो चुकी है।

वैसे तो एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.7 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शुक्रवार को MP के रीवा में 102.2 मिमी, बरहाई में 76 मिमी, हनुमना में 72 मिमी, मऊगंज में 66.4 मिमी, नईगढ़ी में 50 मिमी और रामपुर बाघेलान में 47.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

4fa8ea61-405
4fa8ea61-405

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई असम से अमृतसर तक फैल चुकी है और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से शनिवार को भारी बारिश का अनुमान है। बघेलखंड और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

f4ee0c23-94f
f4ee0c23-94f

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • मानसून
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती