MP Weather Update: एमपी में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 72 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Aug 13, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather
MP Weather

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेशभर में बारिश हो रही है, लेकिन कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। कई जिलों में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश हुई है। खजुराहो में 3.4 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि नरसिंहपुर और दमोह में 1.5 इंच बारिश हुई। भोपाल, उमरिया, नर्मदापुरम, श्योपुर, सीधी, सीहोर, देवास जैसे जिलों में भी खूब पानी गिरा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 13-14 अगस्त से मानसून फिर से तेज होगा और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश ना होने के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। बड़वानी में दिन का तापमान 34.2 डिग्री तक आ गया। रतलाम में 33.2 डिग्री, रीवा में 32.5 डिग्री, निवाड़ी में 32.3 डिग्री, खरगौन में 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19. 8डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

63373635-64f
63373635-64f

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 28.8 इंच बारिश हो चुकी है।

मंगलवार को MP के पठारी में 91 मिमी, अमानगंज में 73.6 मिमी, नौगांव में 64.2 मिमी, पाटन में 63.1 मिमी, बड़वाह में 61.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

d8d4aec8-fa1
d8d4aec8-fa1

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, बुधवार को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, मऊगंज और रीवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है, जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है। 13 अगस्त से एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश का अनुमान है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी में मौसम | एमपी का मौसम | mp weather alert | MP Weather Alert Today | MP weather Forecast | mp weather news hindi | MP weather news | एमपी में बारिश | एमपी में बारिश का अनुमान

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में बारिश का अनुमान
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • मौसम
  • mp weather alert
  • MP Weather Alert Today
  • mp weather news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि