MP Weather Update: एमपी के 19 जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Aug 12, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 3 september
MP Weather 3 september

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी हो गई थी। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। बीते शनिवार को कहीं धूप तो कहीं हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। यह 13 अगस्त को एमपी में प्रवेश करेगा। इसके बाद प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, एमपी में 13 और 15 अगस्त को भारी से बारिश होने की संभावना है।

इस साल अभी तक 102 एमएम (4 इंच) बारिश कम रही है। जिले में अब तक 285 एमएम (11 इंच) बारिश हुई है। पिछले वर्ष 480 एमएम (18 इंच) बारिश हो चुकी थी। इस साल बारिश का अंतर 195 एमएम (8 इंच) तक हो चुका है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। खजुराहो में दिन का तापमान 35.2 डिग्री तक आ गया। टीकमगढ़ में 34.0 डिग्री, रतलाम में 33.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.5 डिग्री, कल्याणपुर में 33.2डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

995c7600-504
995c7600-504

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 28.8 इंच बारिश हो चुकी है।

सोमवार को MP के पथरिया में 102.0 मिमी, खजुराहो में 85.2 मिमी, गौहरगंज में 82.6 मिमी, बटियागढ़ में 73.0 मिमी, रहली में 63.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

fcae5901-998
fcae5901-998

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ अब मध्यप्रदेश से बाहर की ओर जा रहा है और उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही, गुजरात से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है।

एमपी के 19 जिलों बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश कि अलर्ट जारी किया है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश होगी। 12, 13, 14 और 15 अगस्त को पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। छतरपुर के खजुराहो में सबसे ज्यादा 3.4 इंच बारिश हुई। सागर में 2.4 इंच, खंडवा में 2 इंच और नरसिंहपुर-दमोह में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल, उमरिया, उज्जैन, नर्मदापुरम, श्योपुर, सीधी, सीहोर, बड़वानी, शाजापुर, देवास समेत कई जिलों में बारिश हुई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | mausam | Aaj Ka Mausam | mausam alert mp | Monsoon | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम mp weather report today

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • mp weather report today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि