MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jun 27, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 27 june
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण विभिन्न शहरों में बारिश जारी है।

गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में 45, जबलपुर में 40, सागर में 32, रतलाम में 30, छिंदवाड़ा में 28, उमरिया में 13, सिवनी में 12, गुना में 10, बैतूल में आठ, नरसिंहपुर में पांच, मंडला, मलाजखंड और ग्वालियर में चार, तथा नौगांव में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, आलीराजपुर और झाबुआ में अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में भोपाल में 33°C डिग्री, इंदौर में 34°C डिग्री, ग्वालियर में 37°C डिग्री, उज्जैन में 36°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.2 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़ में 38 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री, उज्जैन में 36 डिग्री, शिवपुरी में 35 डिग्री और इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

0e2c12ef-284
0e2c12ef-284

5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के सीहोर में 45 मिमी, सागर में 40 मिमी, रतलाम में 38 मिमी, भोपाल में 35 मिमी और उज्जैन में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।

e418c00a-728
e418c00a-728

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 27 जून के लिए मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश के स्तर में वृद्धि हो सकती है। सभी नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले इलाके

27 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों उज्जैन, शाजापुर और नर्मदापुरम के लिए भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हो सकता है। अन्य क्षेत्रों जैसे कि ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में में बारिश का प्रभाव मध्य स्तर का हो सकता है।

यहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

हल्की बारिश और मौसम के बदलने की संभावना वाले क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीहोर, श्योपुर, अशोकनगर, खजुराहो, और छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी हिस्सों रीवा, सतना, सागर, ग्वालियर और जबलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आज का मौसम | एमपी में मानसून | एमपी में मानसून की एंटी | मॉनसून | एमपी में मॉनसून | एमपी का मौसम | mp weather alert | MP Weather update

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मानसून
  • एमपी में मॉनसून
  • मॉनसून
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • एमपी में मानसून की एंटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि