/sootr/media/media_files/tvkIZiUETd4q6P83k4C0.jpg)
Mp Weather Update : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर बरकरार है। कल भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। अगले सप्ताह और ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश की संभावना हैं।
अगले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अभी तक 5.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अनुमान 5.5 इंच बारिश का था। प्रदेश में करीब आधा इंच बारिश कम हुई है।
सबसे ज्यादा बारिश भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और नीमच में हुई है। रायसेन, उमरिया, सीधी, रीवा और सिंगरौली में सबसे कम बारिश हुई है।
कल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर पचमढ़ी रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। जबकि सबसे ज्यादा तापमान शिवपुरी में रहा। यहां 37 डिग्री तापमान रहा।
ये भी पढ़िए...
राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किन राशि वालों को होगा फायदा
किसानों को बोवनी का मौका
प्रदेश में मौसम की स्थिति को देखते हुए यह किसानों के लिए फसल की बोवनी का अच्छा मौका देगा। प्रदेश में अभी तक 15 परसेंट तक बोवनी हो चुकी है।