MP Weather Update : मध्य प्रदेश में जगह-जगह भरा पानी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। 

author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
MP Weather update 2024
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में भी सुबह से कभी धीमी, कभी तेज बारिश होती रही है।। इसके चलते सड़कों और रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया है।

वहीं सोमवार को सिवनी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जोरदार बारिश की वजह से बिठली गेट पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा गया। रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस जिलों में होगी भारी बारिश 

बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, सागर, बैतूल, मंडला, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दक्षिणी दमोह और जबलपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि बुरहानपुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, सीहोर, भोपाल, रायसेन के भीमबैठका, कटनी, डिंडौरी, शहडोल, हरदा,राजगढ़, शाजापुर, अनूपपुर के अमरकंटक, उमरिया, अशोकनगर, शिवपुरी, आगर-मालवा, इंदौर, देवास, खरगोन के महेश्वर, विदिशा के उदयगिरि, रतलाम, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, भिंड, मंदसौर, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज नीमच, बड़वानी, उत्तरी सीहोर में भी बारिश होगी। 

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल

  • गरज के साथ बारिश: दिन भर
  • तापमान:
  • अधिकतम: 27°C
  • न्यूनतम: 23°C
  • हवा: 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से

इंदौर

  • गरज के साथ बारिश: दिन भर
  • तापमान:
  • अधिकतम: 28°C
  • न्यूनतम: 24°C
  • हवा: 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से

ग्वालियर

  • गरज के साथ बारिश: दिन भर
  • तापमान:
  • अधिकतम: 27°C
  • न्यूनतम: 23°C
  • हवा: 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से

जबलपुर

  • गरज के साथ बारिश: दिन भर
  • तापमान:
  • अधिकतम: 29°C
  • न्यूनतम: 25°C

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • यहां तेज बारिश-  नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, छतरपुर और बालाघाट।
  • यहां गरज-चमक का अलर्ट- भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 

pratibha rana

thesootr links

 

  द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें 

 

 

MP weather news MP weather rain alert in mp MP weather Forecast MP Weather Alert Today मप्र का मौसम mp weather alert heavy rain alert in MP