MP weather update : दिन का पारा 41 डिग्री के करीब पहुंचा, प्रदेश के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Jun 07, 2024, 07:39 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-07T073055.912.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-07T073055.912.jpg

मध्य प्रदेश में मानसून 18 जून तक दस्तक दे सकता है। महाराष्ट्र में पहुंच चुके मानसून की रफ्तार बेहतर बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 8-10 दिन मानसून की अरब सागर ब्रांच सक्रिय रह सकती है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम ( weather ) के दो रंग देखने को मिलेंगे। राजधानी भोपाल में सुबह बूंदाबांदी हुई। इंदौर समेत 37 जिलों में कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी, तो कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है। इससे पहले गुरुवार यानी 6 जून को बादल और गर्मी वाला मौसम रहा।

गुरुवार को कहीं बादल तो कहीं तेज गर्मी का असर देखने को मिला। दमोह और शिवपुरी सबसे गर्म रहे। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़-पृथ्वीपुर में 43.5 डिग्री, गुना, सागर और नर्मदापुरम में पारा 43.2 डिग्री रहा। इसी तरह, छतरपुर के बिजावर में 43.1 डिग्री, राजगढ़ में 43 डिग्री, अशोकनगर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सागर में शाम को बारिश (rain ) भी हुई।

भोपाल में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन


चार-पांच दिन की राहत के बाद शहर में गुरुवार को फिर थोड़ी गर्मी बढ़ गई। दिन के तापमान में 4.3 डिग्री का इजाफा हुआ। रात के तापमान में भी 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को फिर बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार को दिन का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर में भी तापमान में उछाल देखने को मिला। भोपाल में पारा 40.8 डिग्री, इंदौर में 39.2 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, जबलपुर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसलिए बदल रहा बार-बार मौसम


मौसम वैज्ञानिक ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

एमपी में18 जून तक आ सकता है मानसून


मध्य प्रदेश में मानसून 18 जून तक दस्तक दे सकता है। महाराष्ट्र में पहुंच चुके मानसून की रफ्तार बेहतर बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 8-10 दिन मानसून की अरब सागर ब्रांच सक्रिय रह सकती है। 18 जून तक मानसून मप्र में एंट्री ले सकता है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • Rain
  • weather
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • मध्य प्रदेश में मानसून 18 जून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा