MP Weather Update: भोपाल में रुक रुक कर बारिश, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, अबतक 10.8 इंच बारिश
Rohit Sahu | Jul 07, 2025, 16:10 IST
mp weather update
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। मंदसौर के गांधी सागर डैम में दो युवक डूब गए, डिंडौरी में सड़क धंस गई, बालाघाट के गांवों का संपर्क टूटा। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है,
मध्यप्रदेश में मानसून की सक्रियता से अब तक औसतन 10.8 इंच यानी सीजन की 30% बारिश हो चुकी है। श्योपुर-निवाड़ी में 60% और मंडला, टीकमगढ़, अलीराजपुर में आधी बारिश हो चुकी है। जबकि मालवा-निमाड़ क्षेत्र पिछड़ गया है, शाजापुर में सबसे कम 4 इंच पानी गिरा है। पूर्वी जिलों जैसे जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
एमपी में लगातार बारिश के चलते बालाघाट जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। गांवों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
डिंडौरी के मेहदवानी जनपद क्षेत्र में धमनी-कुसेरा मार्ग भारी बारिश में धंस गया। यह सड़क तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। अब रास्ता खराब होने से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
सीहोर जिले में पार्वती और पपनाश नदियां उफान पर हैं। पार्वती नदी पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, लेकिन एक कार चालक ने लोगों की चेतावनी नहीं मानी। वह कार लेकर आगे बढ़ा और फंस गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला।
मंडला जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। माहिष्मती घाट का छोटा पुल डूब गया है। मटियारी, सुरपन, बंजर सहित कई नदियां उफान पर हैं।
सीजन में पहली बार रविवार को बरगी डैम के गेट खोले गए थे। आज रात में पानी नर्मदापुरम पहुंच जाएगा जिससे जलस्तर 4 से 5 फीट ऊपर जा सकता है।
यह भी पढ़ें..MP Weather Update : एमपी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज का मौसम
भारी बारिश के कारण जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर और उमरिया में स्कूल और आंगनबाड़ियां बंद कर दी गई हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया।
मौसम विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, श्योपुर और सिवनी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, शिवपुरी और बालाघाट में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें...आ गई अमीरों की लिस्ट, मुकेश अंबानी के आगे कोई नहीं, लिस्ट में जुड़ा नया नाम
मध्यप्रदेश में इस बार मानसून की जबरदस्त शुरुआत हुई है। 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद अब तक औसतन 10.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो तय कोटे का करीब 30% है।
श्योपुर और निवाड़ी में तो 60% तक बारिश दर्ज हुई है, जबकि मंडला, टीकमगढ़ और अलीराजपुर में आधे सीजन की बारिश हो चुकी है। पूर्वी हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई डैम के गेट खोलने पड़े। हालांकि मालवा-निमाड़ जैसे क्षेत्रों में बारिश कम हुई है। इसके बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से 3.8 इंच अधिक पानी गिरा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश बारिश | मध्य प्रदेश का मौसम | mp weather alert | MP weather news | बरगी बांध | जबलपुर में नर्मदा का जलस्तर बढ़ा | weather
बारिश से एमपी में बाढ़ जैसे हालात
बालाघाट के कई गांवों का सड़क संपर्क टूटा
डिंडौरी में धंसी सड़क, भारी वाहन रोके गए
सीहोर में पुल पर बहा पानी
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा
नर्मदापुर में अलर्ट
यह भी पढ़ें..MP Weather Update : एमपी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज का मौसम
जबलपुर सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
नर्मदापुरम समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, शिवपुरी और बालाघाट में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें...आ गई अमीरों की लिस्ट, मुकेश अंबानी के आगे कोई नहीं, लिस्ट में जुड़ा नया नाम
एमपी में अबतक 10.8 इंच बारिश
श्योपुर और निवाड़ी में तो 60% तक बारिश दर्ज हुई है, जबकि मंडला, टीकमगढ़ और अलीराजपुर में आधे सीजन की बारिश हो चुकी है। पूर्वी हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई डैम के गेट खोलने पड़े। हालांकि मालवा-निमाड़ जैसे क्षेत्रों में बारिश कम हुई है। इसके बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से 3.8 इंच अधिक पानी गिरा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश बारिश | मध्य प्रदेश का मौसम | mp weather alert | MP weather news | बरगी बांध | जबलपुर में नर्मदा का जलस्तर बढ़ा | weather
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA