MP Weather Update : प्रदेश में दिखेगा कश्मीर की बर्फबारी का असर

Sandeep Kumar | Nov 14, 2024, 06:57 IST
MP Weather 1
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है।

भारत का स्विटजरलैंड जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी होने के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी का असर दिखाई दे सकता है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके चलते उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि राजधानी भोपाल में इसका प्रभाव अभी नहीं दिख रहा है।



एमपी में आज बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल



शुक्रवार से दिखेगा तापमान में गिरावट

बुधवार 13 नवंबर को भोपाल में सुबह घनी धुंध छाई रही। शहर के कुछ इलाकों में सुबह दृश्यता 1000 मीटर से भी कम रही। दिन में तेज धूप का अहसास हुआ। मौसम विभाग ( Meteorological Department ) के अनुसार गुरुवार यानी आज 14 नवंबर को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट



प्रदेश के ये जिले रहे सबसे गरम और ठंड

मौसम : सीजन में पहली बार भोपाल का पारा 15 से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा



मप्र के जिलों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो ग्वालियर में 16, भोपाल में 15, राजगढ़ में 14, इंदौर में 16, उज्जैन में 16 जबलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो भोपाल में 21 ग्वालियर में 32 इंदौर में 30 उज्जैन में 31 जबलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बात कही है।



MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट



FAQ

  1. मध्य प्रदेश में बर्फबारी का क्या प्रभाव होगा ?
    जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
  2. जम्मू कश्मीर में बर्फबारी कब हुई ?
    जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार, 13 नवंबर से शुरू हुआ है।
  3. भोपाल में तापमान कैसे प्रभावित होगा?
    वर्तमान में भोपाल में बर्फबारी का असर नहीं दिख रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
  4. ध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया?
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।
  5. मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या है?
    भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, ग्वालियर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP Weather update
  • एमपी सर्दी
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • MP Weather Update Today