MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Nov 10, 2024, 06:53 IST
Share
MP Weather cold
MP Weather cold

मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है। नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन कहीं भी कड़ाके की सर्दी ने दस्तक नहीं दी है। भोपाल में तो लोग अभी भी एसी और पंखा चलाकर सो रहे है।

एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department ) ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी महीने में मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छा सकते है, हल्की बारिश हो सकती है। कड़ाके की ठंड के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 15 नवंबर से उत्तरी हवाओं के चलते 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

Weather Update : छाने लगा घना कोहरा... पड़ने लगी कंपकंपाती ठंड

प्रदेश में कहां कितना तापमान उमरिया में 17, बालाघाट में 15, मंडला में 15, टीकमगढ़ में 16, उज्जैन में 18, जबलपुर में 17, इंदौर में 18, ग्वालियर में 18 और वहीं राजधानी भोपाल में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।
MP weather : 15 नवंबर से तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा रातों का पारा!

दिन का तापमान अधिक रात का कम

मध्य प्रदेश में जहां दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 11 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं रतलाम का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई शहरों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है।

MP Weather : प्रदेश में चलने लगीं ठंडी हवाएं, पचमढ़ी बना सबसे ठंडा शहर

इसलिए प्रदेश का ऐसा है मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चल रही पूर्वी हवाएं प्रदेश में आती रहेंगी। इससे उत्तरी हवाएं नहीं आएंगी और ठंड का असर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का टेम्प्रेचर सामान्य से एक से डेढ़ डिग्री तक अधिक रह सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा प्रदेश ठिठुरने लगता है। हर साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगती है, लेकिन वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का जोर है।

MP Weather : प्रदेश में 15 से बढ़ जाएगी ठंड, कई शहरों का तापमान लुढ़का

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी सर्दी
  • मध्य प्रदेश
  • बारिश का अलर्ट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सर्दी
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!