एमपी में आज बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल
Pooja Kumari | Jan 13, 2024, 24:00 IST
एमपी में आज बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल
मप्र में आज 13 जनवरी को कड़कड़ाती ठंड के बीच बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
BHOPAL. एमपी में ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट के कारण आज कई जिलों में हल्की बारिश की संभावाना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मप्र के अधिकतर जिलों में आज मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक भिंड, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज और भोपाल में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, हरदा, बड़वानी, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम और मंडला में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में आज बादल के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जानकारी के मुताबिक मप्र में 10 जनवरी की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में सबसे कम है।
छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज छत्तीसगढ़ में पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण 15 जनवरी के बाद ठंडी हवाएं शुरू हो जाएंगी।
मप्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ मौमस समाचार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari