एमपी में पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी! अगले 4 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को लू और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है, जिससे लोग बेहाल हो गए हैं। दिन के समय चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं।
IMD ने अगले चार दिनों यानी 19 मार्च तक मध्य प्रदेश के कई शहरों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के इस पखवाड़े में ही तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी।
खबर यह भी...40 डिग्री छूने लगा पारा, अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में इस समय मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। कुछ इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जिलों में बारिश भी दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
IMD ने अगले चार दिनों यानी 19 मार्च तक मध्य प्रदेश के कई शहरों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के इस पखवाड़े में ही तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी।
गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं
मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत से ही गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में गर्मी से कोई राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। हालांकि, मार्च के तीसरे सप्ताह में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन यह गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। IMD के अनुसार, बारिश (IMD Rain Alert) होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन दिन के समय गर्मी और उमस बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रहने वाली है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में जल संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?
- ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में बारिश हुई।
- भिंड में 14 मिमी और मुरैना में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- IMD ने अगले 24 घंटे में भिंड और मुरैना में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कहां कितना रहा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|
| भोपाल | 36.4°C |
| इंदौर | 36.7°C |
| उज्जैन | 36.8°C |
| नर्मदापुरम | 39.4°C |
| टीकमगढ़ | 39.0°C |
| खजुराहो | 39.0°C |
| खरगोन | 39.6°C |
| देवास | 39.3°C |
| मंडला | 38.1°C |
| दमोह | 38.7°C |
लू और बढ़ती गर्मी से कैसे बचें?
- तेज धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें, खूब तरल पदार्थ और नारियल पानी पिएं।
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिले।
- जरूरत पड़ने पर छाता या टोपी का उपयोग करें और सूरज की रोशनी से बचने के लिए धूप के चश्मे लगाएं।
- घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें।
- अत्यधिक गर्मी से बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari