Mp weather update : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी, भोपाल में मंदिर पर गिरी बिजली

Sandeep Kumar | Aug 24, 2024, 23:31 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-24T211759.813
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-24T211759.813

मध्य प्रदेश में तेज बारिश (heavy rain ) का दौर जारी है। इधर तेज बारिश के चलते राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में स्थित श्रीराम मंदिर में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने आगे और तेजी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है...

मध्य प्रदेश में मौसम के स्ट्रांग सिस्टम ( strong system ) के चलते झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में मयूरी परिसर स्थित राम मंदिर (Ram Mandir ) के ऊपर आकाशीय बिजली (lightning ) गिर गई। जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

राम मंदिर
राम मंदिर

खोले गए डैम के गेट

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से तवा डैम के तीन गेट खोले गए हैं। इसके साथ ही भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम (Bhadbhada and Kaliyasot Dam ) के 2-2 गेट खोले गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शहडोल-उमरिया में भारी बारिश

शहडोल में भारी बारिश के चलते घुंनघुटी-मुदारिया रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिरने से डाउन लाइन प्रभावित हुई है। रेलवे विभाग द्वारा रेल लाइन क्लियर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं उमरिया में भी पिछले 10 घंटे से हो रही बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया है। बसाड़ नाला में उफान आने के कारण करीब 16 गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ही बह गई।

image-146
image-146

इन जिलों में भारी बारिश का हाईअलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायसेन अशोकनगर, सीहोर, हरदा, उत्तरी खंडवा, नर्मदापुरम पंचमढ़ी, छिंदवाड़ा, विदिशा उदयगिरि और जबलपुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, इंदौर, सीहोर, देवास, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (orange alert ) जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, खंडवा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, मुरैना, भिंड और दतिया में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Weather update
  • एमपी में बारिश का दौर
  • एमपी में बारिश जारी
  • एमपी मौसम विभाग
  • मौसम विभाग न्यूज
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • मौसम विभाग भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा