MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, समय से पहले MP में पहुंचेगा मानसून
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के बिजवार का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदला है। भोपाल, इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है। रतलाम में तो ओले भी गिरे हैं। वहीं शनिवार यानी आज 8 जून को प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है। बताया जा रहा है कि अबकी बार मानसून ( monsoon ) समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
समय से पहले आएगा मानसून
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां तय समय से पहले मानसून की एंट्री होने जा रही है। वर्तमान में मानसून के बढ़ने की गति देखकर मौसम विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे पहले मानसून केरल पहुंचा, यहां भी तय समय से दो दिन पहले ही मानूसनी झमाझम बारिश हो गई। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।
12 जून तक आ सकता है मानसून
मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आमद दे चुका है, वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की यह खबर लोगों को खुश कर रही है। मौजूदा रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून 12 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि मौसम विभाग ( weather department ) ने यहां मानसून आने की संभावित तारीख 16 जून बताई है।
अगर 12 जून को मानसून प्रवेश कर जाता है तो पिछले पांच वर्ष में तीसरी बार ऐसा होगा कि मानसून तारीख से पहले आ जाएगा। अनुमान जताया जा रहा है कि 10 तारीख तक मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना दिख रही है। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा पहले जारी किए गए अनुमान के मुताबिक मानसून आने की संभावित तिथि 13 जून थी, बाद में अनुमान 16 जून तय कर दिया गया।
दो बार 10 जून को कर ली एंट्री
आपको बता दें कि पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि वर्ष 2013 और 2021 में 10 जून को ही मानसून ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी थी। 2014 में 19 जून, 2015 में 14 जून, 2016 में 19 जून, 2017 में 22 जून, 2018 में 24 जून, 2019 में 24 जून, 2020 में 15 जून, 2021 में 10 जून, 2022 में 16 जून, 2023 में 24 जून को मानसून आया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक