INDORE : DAVV के MBA पेपर लीक कांड में आयडलिक इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 छात्र गिरफ्तार

Vikram Jain | Published:
Share
Indore DAVV paper leak case 3 accused arrested
Indore DAVV paper leak case 3 accused arrested

इंदौर में देवी अहिल्या विवि के एमबीए के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मा्मले में आयडलिक इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पेपल लीक को लेकर आरोपियों से पूछताछ तेज कर दी है।

संजय गुप्ता@INDORE. इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में एमबीए के हुए पेपर लीक कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आयडलिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सोलंकी (25) निवासी रंगवासा रोड और कॉलेज के दो छात्र शामिल है। पुलिस पूछताछ से सामने आएगा कि उन्हें किस तरह से यह पेपर मिला था।

25 मई को हुए थे पेपर लीक


देवी अहिल्या विवि इंदौर द्वारा 25 मई को MBA I Semester (Full Time) के Quantative Techniques विषय के प्रश्न पत्र आयोजित किए थे। जो कि परीक्षा पूर्व ही लीक होने पर एबीवीपी ने कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 28 मई को MBA I Semester (Full Time) के Accounting For Managers विषय का प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। एबीवीपी के धरना प्रदर्शन के बाद विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई और मामले में जांच के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस उपायुक्त जोन-3 एवं क्राईम ब्रांच में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया।

डीसीपी ने बनाई टीम, जांच में सामने आए नाम


इस पर 30 मई को थाना छोटी ग्वालटोली पर अपराध क्रं. 111/2024 धारा 406 भादवि एवं मप्र मान्यता प्राप्त परीक्षाएं अधिनियम 1937 की धारा 3a/A पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। डीसीपी जोन 3 पंकज पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 रामस्नेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली इंदौर द्वारा एक टीम गठित की गई। परीक्षा केंद्रों व सैकड़ों छात्रों से पूछताछ कर जानकारी ली गई। साथ ही तकनीकी रूप से साक्ष्य जुटाए गए। जिसमें इन तीनों के नाम सामने आए। जांच में टीआई उमेश यादव, बीडी भारती, जयवीर व कैलाश की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें... MP : ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में रुका बम बनाने की काम , मनमानी कर रहीं निजी कंपनियां, जानें सोलर इंडस्ट्रीज की चाल

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर की रेडिसन ब्लू होटल में खाने के पास मंडरा रहे थे कॉकरोच

यूनिवर्सिटी दर्ज ही नहीं करा रही थी केस


इस मामले में शुरू से ही यूनिवर्सिटी की भूमिका बचने की रही। एबीवीपी के लगातार प्रदर्शन करने के बाद कुलगुरू डॉ. रेणु जैन ने इसे मामला पुलिस को सौंपने की बात कही। इसमें भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर बयानबाजी कर दी और उनके मामले को पेपरलीक से तुलना करते हुए एबीवीपी से बात की। आखिरकार विवादों के बाद पुलिस के पास शिकायत पहुंची और केस दर्ज हुआ। उधर डिप्टी रजिस्ट्रार रचना ठाकुर को परीक्षा व गोपनीय विभाग से ट्रांसफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...chhattisgarh : मर कर भी 4 लोगों को नई जिंदगी दे गया रायपुर का ये बेटा , जानें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें.. पति का मर्डर करने वाली पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद , वारदात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, इंदौर एमबीए पेपर लीक मामला, पेपर लीक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, इंदौर न्यूज

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर
  • इंदौर एमबीए पेपर लीक मामला
  • पेपर लीक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर