MP Weather Update: प्रदेश में तीन दिन रहेगा घना कोहरा, चलेगी ठंडी हवा, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 16, 2025, 06:30 IST
mp-weather-update
मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर 2025 को मौसम मुख्यत साफ रहेगा। सुबह घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। न्यूनतम 7-10 डिग्री के बीच रहेगा। 16 से 18 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा।



इससे दृश्यता प्रभावित होगी। ठंडी हवा चलेंगी, लेकिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में राजगढ़ ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 5.4 था। इसके बाद भोपाल (5.8), इंदौर (6.6), उमरिया( 7.0), और अमरकंटक (7.4) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।



a772219f-11c


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 439 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो मैहर में 139, सतना में 151, नीमच में 439 और सतना में सबसे खराब 195 दर्ज हुई।



fc3a6eed-62c


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। नया पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा। इसका असर दो से तीन दिन बाद मध्यप्रदेश में दिखेगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी।



इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, सतना, छतरपुर जिलों में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दतिया, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। मैहर, भोपाल, विदिशा, शिवपुरी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।



MP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी



देवरी में पटवारी से मारपीट के बाद पटवारी संघ ने की बीजेपी विधायक की घेराबंदी, हड़ताल की चेतावनी



EOW को झटका, DHL इन्फ्राबुल संचालकों पर दर्ज FIR में कार्रवाई पर हाईकोर्ट से रोक



आयुष्मान डिजिटल आईडी पर कॉलेज स्टूडेंट की बीमारी और इलाज का होगा ब्यौरा



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • भारतीय मौसम विभाग