MP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

Sandeep Kumar | Dec 15, 2025, 06:30 IST
Share
mp-weather-update
mp-weather-update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3 दिन शीतलहर का अलर्ट नहीं होगा। इसका कारण दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का एक्टिव होना है। इसके चलते बर्फीली हवा का सिलसिला कमजोर पड़ा है। तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन शीतलहर फिर लौट सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसका असर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में दिखेगा। इसके बाद शीतलहर का दौर फिर से शुरू होगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 5.2 था। इसके बाद राजगढ़ (5.6), गिरवर (6.1), इंदौर( 6.4), और मंदसौर (6.7) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

10146e16-0f9
10146e16-0f9

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 64 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 99, उज्जैन में 144, विदिशा में 154 और नीमच में सबसे खराब 274 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर

291a81ac-c79
291a81ac-c79

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

दिसंबर में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। रात में सर्द हवा से भोपाल समेत डेढ़ दर्जन शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे है। भोपाल में यह 25 साल बाद पहला मौका है जब दिसंबर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। 18 दिसंबर के बाद रात और दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में प्रवेश करेगा। इससे हिमाचल, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी होगी। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। तीन दिन कोल्ड वेव से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update : उत्तर की बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Top News : खबरें आपके काम की

जंगल में बकरी खोजने गए थे भाई-बहन, भाई के अचानक लापता होने से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा