MP Weather Update : प्रदेश में ठंड, कोहरे और बारिश का दिखेगा ट्रिपल अटैक, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 23, 2025, 06:30 IST
mp-weather-update
मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में..

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में ठंड, कोहरे और बारिश का ट्रिपल टॉर्चर हो सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीतलहर का असर 10 दिनों तक था, लेकिन अब ठंड की रफ्तार धीमी पड़ी है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से ठंड के दूसरे दौर का अनुमान जताया है। पचमढ़ी में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में 3 दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



12 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 4.6 था। इसके बाद रीवा (5.6), कल्याणपुर( 5.9), राजगढ़ ( 7.0), और चित्रकूट (7.3) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।



3de15855-869


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 66 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो मैहर में 149, देवास में 153, ओरछा में 156, नीमच में 283 हुई।



d908d56e-0ba


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 23 दिसंबर को सर्दी का असर बढ़ेगा। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। IMD ने इन शहरों में ठंड के बढ़ने की संभावना जताई है। दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। ग्वालियर और जबलपुर में हल्की कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय दृश्यता में कमी हो सकती है।



तीन दिन बारिश का अलर्ट



23 दिसंबर को भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, अलीराजपुर के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



24 दिसंबर को सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, विदिशा, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, राजगढ़, गुना, श्योपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



25 दिसंबर को रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी जिलों में भी बारिश का अलर्ट है।



ये भी पढ़ें...



MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें मौसम का हाल



भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल, दिव्यांग महिला से अपशब्दों पर बवाल, कांग्रेस कोर्ट ले जाएगी मामला



बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने में एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, सीबीआई का आरोपी भदौरिया भी पहुंचा



पीएसी और कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक 26 को, बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक फोकस



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग