MP Weather Update: प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 2-4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 07, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में 7 दिसंबर 2025 को शीत लहर जारी रहेगी। विशेषकर पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी भागों में तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है। मौसम शुष्क और साफ रहेगा। घना कोहरा और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। न्यूनतम तापमान 6-9°C रहेगा, अधिकतम 23-26°C के आसपास हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभागों में कड़ाके की ठंड होगी।



मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उमरिया में 4.8 डिग्री, राजगढ़ में 5.0 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, खरगौन में 28.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 28.6 डिग्री, खंडवा में 28.5 डिग्री, सीहोर में 28.1 डिग्री और बड़वानी में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया।



fc56d97a-280




मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई जबलपुर दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 56 दर्ज हुआ। अन्य स्थानों की बात करें तो ओरछा में 64, इंदौर में 114 और भोपाल में 114 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

9893aacd-735


MP Weather Update: कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अपने शहर का हाल



राइट टू डिस्कनेक्ट बिल संसद में पेश, पास हुआ तो कर्मचारियों को मिलेंगी ये राहत



फॉरेस्ट प्रमुख के आदेश ताक पर, बैठकें जारी, वन विभाग में फिर बढ़ी अंदरूनी खींचतान



मोबाइल नेटवर्क पहुंचते ही नाच उठे घोर नक्सल इलाके के आदिवासी, ढोल नगाड़े बजाकर की टॉवर की आरती



एमपी का मौसम पूर्वानुमान

7 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में शीत लहर रहेगी। पश्चिमी भाग में 7-8 दिसंबर को प्रभाव दिखेगा। उत्तरी बर्फीली हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ठंड बढ़ेगी। मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा रहेगा।



प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। पचमढ़ी, शहडोल, उमरिया में तापमान 6-8°C रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी रहेगी, विशेषकर पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश में।



मौसम विभाग की माने तो इस बार सर्दी का असर तेज रहा है। भोपाल में नवंबर की सर्दी का 84 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है, जबकि इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। ऐसी ही सर्दी दिसंबर में भी रहेगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर