MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, दिन-रात का गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 08, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 8 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से कम रहा। भोपाल, चंबल, ग्वालियर और इंदौर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3°C से 3.9°C तक कम दर्ज किया गया। वहीं, उज्जैन और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 2.0°C से 3.0°C कम रहा।

रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, चंबल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान 2.5°C से 3.8°C तक कम हुआ। जबकि, भोपाल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 4.6°C तक कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट या वृद्धि की संभावना नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी और मौसम सूखा ही रहेगा। दिन के समय हल्की गर्मी और रात के समय ठंडक महसूस हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

हिमालय के तीन राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। एमपी में तापमान में 6.1° तक गिरावट आई है। उत्तर से आने वाली हवाओं से ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.2 डिग्री, भोपाल में 20.0 डिग्री, उज्जैन में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, रायसेन में दिन का तापमान 26.2 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 33.4 डिग्री, बड़वानी में 32.4 डिग्री, सीहोर में 32.2 डिग्री, भैरूंदा में 31.5 डिग्री और सतना में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का AQI, नीमच की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर नीमच की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 231 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नीमच शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 117 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 159, भोपाल में 177 और जबलपुर में 183 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इनका प्रभाव प्रदेश में नहीं दिखेगा, लेकिन जब चक्रवात वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित होगा, तो ठंड बढ़ने की संभावना है। इससे ठंड का असर अधिक महसूस होगा और मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिन तक मध्यप्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ेगी और रात का तापमान गिरता रहेगा। मौसम में इस दौरान कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंडक में वृद्धि होगी। नागरिकों को सुबह और रात में अधिक ठंड का अनुभव हो सकता है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (7 नवंबर): एमपी सहित देशभर में ठंडी हवा का असर, J&K में हिमपात का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, अब ठंड दिखाएगी तेवर, जानें आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि