MP Weather UPDATE : एमपी के इन जिलों में येलो अलर्ट, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, जानें किन जिलों में है अलर्ट

Sandeep Kumar | Published:
Share
2024-05-17T062604.892.jpg
2024-05-17T062604.892.jpg

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज 17 मई को भी मध्य प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मौसम आंख मिचौली का खेल, खेल रहा है। गुरुवार यानी 16 मई को भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हुई। जबकि कुछ हिस्सों में तेज गर्मी भी पड़ी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश (rain ) होने अनुमान जताया है। दरअसल बीते गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहा। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नौगांव में 43, दमोह में 42.5, सतना में 42, टीकमगढ़ में 42.5, भोपाल में 40.7, इंदौर में 39.8, खंडवा में 42.5, उज्जैन में 41.4 और रतलाम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट ( orange alert ) जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट


इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, सागर, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा जिला में भी कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

क्यों बदल रहा मौसल


मौसम विशेषज्ञों ( weather experts ) ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ, दो चक्रवाती मौसम तंत्र और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश, ओले और आंधी वाला मौसम चल रहा है। एक और तंत्र हो रहा सक्रिय मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 17 मई शुक्रवार को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 2-3 दिन बाद यानी, 20 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Rain
  • Orange Alert
  • येलो अलर्ट
  • Weather Experts
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • मौसम विशेषज्ञों
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर