किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल के MSP पर गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने इस साल भी गेहूं की खरीद MSP 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर तय की है।
सीएम मोहन यादव ने रविवार, 23 नवंबर को सागर जिले के बंडा में आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया है। वहीं, यह फैसला किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है।
गेहूं खरीदी की अनुमति पर बना था संदेह
स्मार्ट फैसले से किसानों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए योजनाओं में कोई रुकावट नहीं होगी। कुछ समय पहले कांग्रेस ने भावांतर पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पूछा था कि पैसा कहां से आएगा? वहीं, सरकार ने स्थिति संभाली और सोयाबीन किसानों को 5 हजार 328 रुपए प्रति क्विंटल दिए। अब सरकार गेहूं की MSP पर भी किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार है।
एमएसपी पर गेहूं खरीदी की खबर पर एक नजर...
|
राज्य सरकार का कंट्रीब्यूशन होगा कम
केंद्र ने 2025-26 के लिए गेहूं की MSP 2585 रुपए तय की है। राज्य सरकार इस बार सिर्फ 15 रुपए प्रोत्साहन राशि देगी। पिछले साल 2024-25 में MSP 2425 रुपए थी।
उस वक्त मध्य प्रदेश सरकार ने 175 रुपए प्रोत्साहन राशि दी थी। पिछले साल 44 लाख टन गेहूं की खरीदी हुई थी। इसके हिसाब से 9 हजार 969 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर बंटी थी।