एमपी में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस उतरी सड़क पर
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है और महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध और अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
कांग्रेस का आंदोलन
कांग्रेस ने प्रदेशभर में सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने "बेटी बचाओ पखवाड़ा" की शुरुआत करने का भी ऐलान किया है। महिला कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़िए... अनोखी शादी: आत्महत्या करने गई महिला को शख्स ने बचाया, अब दोनों पति-पत्नी
बीजेपी का पलटवार
महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस अपराधों पर राजनीति करती है और महिला शक्ति का अपमान करने में सबसे आगे है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए, बल्कि महिला शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
बीजेपी का दावा
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 7 साल बाद एक साल की सजा
महिलाओं पर बढ़ते अपराध
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है। कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ा है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पार्टी ने सरकार से जवाब मांगा है और अपनी आवाज उठाई है।