ESB कब जारी करेगा 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, यह है तारीख
कर्मचार चयन मंडल (ESB) भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती के रिजल्ट पर काम तेज हो गया है। लंबे समय से द सूत्र के पास इसे लेकर उम्मीदवारों के संदेश और फोन आ रहे थे कि रिजल्ट में काफी देरी हो चुकी है और यह कब आएगा इसकी कोई खबर नहीं मिल रही है। आखिर मामला 58 हजार उम्मीदवारों से जुड़ा हुआ है। द सूत्र ने इस मामले में सीधे ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय से बात की और उन्होंने इस पर यह अपडेट दिया।
तो इस समय तक आएगा रिजल्ट
क्यों हुई रिजल्ट में देरी
जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए नवंबर 2024 के आखिर में फिजिकल टेस्ट पूरा हुआ था। इसके बाद इसके नंबर व अन्य डिटेल ईएसबी को मिलने में समय लगा और यह दिसंबर अंत में ईएसबी के पास पहुंचा। इसके बाद एक जनवरी से ही इस रिजल्ट को लेकर काम किया जाना प्रारंभ हो सका।
जून 2023 से चल रही भर्ती
गृह मंत्रालय के तहत जून 2023 में इसके लिए नोटिफिकेशन आया था। इसके बाद अगस्त-सितंबर 2023 में परीक्षा हुई और सात मार्च 2024 को रिजल्ट जारी कर सितंबर से नवंबर 2024 तक फिजिकल टेस्ट हुए। फिजिकल के लिए 58 हजार क्वालीफाई हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आरक्षक (जीडी व रेडियो) के 7 हजार 411 पदों पर भर्ती निकाली थी। अब लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के अंकों के बाद मेरिट बनाने का काम हो रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक