MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में इतने ही उम्मीदवार पहुंचे परीक्षा देने

Sanjay Gupta | Jun 01, 2025, 19:11 IST
Photograph: (the sootr)
मप्र लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पहला चरण 1 जून को हुआ। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। लगभग 44 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इंदौर में नकल के छह मामले सामने आए।

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 भर्ती परीक्षा का पहला चरण 1 जून रविवार को हुआ। यह परीक्षा दो सत्र में हुई, पहले सत्र में सुबह 10 से 11 बजे सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र हुआ और दोपहर 1 से 4 बजे के बीच में संबंधित विषय का प्रश्नपत्र हुआ। पहले चरण की परीक्षा के लिए करीब 44 हजार उम्मीदवारों के आवेदन थे। इंदौर में नकल के 6 केस भी बनाए गए हैं।



केवल इतने ही परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवार

परीक्षा के लिए कुल 44 हजार उम्मीदवार पहले चरण के लिए थे, इसके लिए इंदौर के साथ भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमे से अकेले इंदौर के लिए 31 हजार 839 उम्मीदवारों के लिए 85 सेंटर थे। बाकी उम्मीदवार भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर सेंटर में थे। लेकिन इंदौर में कुल 85 परीक्षा केंद्रों पर करीब 43 फीसदी ही उपस्थित रही, यानी यहां के 31 हजार 839 उम्मीदवारों में से करीब 14 हजार ही परीक्षा देन पहुंचे। वहीं अन्य परीक्षा केंद्रों पर यह उपस्थिति 86 फीसदी रही। कुल उपस्थिति मात्र 54 फीसदी रही यानी 44 हजार में से 23 हजार 700 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा दी है। बाकी 20 हजार करीब उम्मीदवार परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।



क्यों कम आए उम्मीदवार

वहीं उम्मीदवारों के कम आने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार इंदौर में ही परीक्षा केंद्र भरते हैं। लेकिन इसमें से अधिकांश अन्य राज्य की परीक्षाओं में लगे रहते हैं. इसलिए यह आते नहीं है। वहीं अन्य परीक्षा केंद्र भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में उपस्थिति 86 फीसदी रही है क्योंकि वह स्थानीय उम्मीदवार होते हैं। इसलिए इंदौर में मात्र 43 फीसदी उपस्थिति रही।



इससे जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़िए...

अब दूसरा चरण 27 जुलाई में

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 में 1930 पद है। पहले चरण एक जून में 14 विषयों के लिए 1618 पद है। इसमें 187 पद खेल अधिकारी व 80 ग्रंथपाल के भी पद शामिल है। बाकी पदों के लिए अब 27 जुलाई को दूसरे चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार आयोग की कोशिश है कि सभी बाकी परीक्षाएं साल 2025 में पूरी कर ली जाएं।



असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए रिजल्ट आ रहे

उधऱ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए इतिहास, हिंदी के बाद अंग्रेजी विषय के भी रिजल्ट जारी हो गए हैं। अंग्रेजी के लिए सबसे ज्यादा पद थे। अभी भी कुछ और विषय के रिजल्ट बाकी है, इनके इंटरव्यू हो चुके हैं वह जल्द जारी होंगे। इन रिजल्ट के साथ ही 2022 की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं हैंडलूम व राज्य वन सेवा 2024 के लिए भी रिजल्ट की प्रक्रिया जारी है, उम्मीद की जा रही है कि यह भी जल्द हो जारी हो जाएंगे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • Indore
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
  • रिजल्ट
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती