्
MPPSC चेयरमैन डॉ. मेहरा को धन्यवाद, द सूत्र की बात पर फिर खोली मेंस फार्म की लिंक, असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट भी जल्द
Sanjay Gupta | Updated:
Dr Rajesh Lal Mehra Mains
राज्य सेवा व वन सेवा मेंस परीक्षा 2024 आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से कराई जा रही है, लेकिन कई अभ्यर्थी किसी ना किसी कारण से यह फार्म ही नहीं भर सके। लिंक बंद हो गई। द सूत्र के पास करीब 18 अभ्यर्थियों के फोन और मैसेज आए थे जिसमें उन्होंने अपनी समस्या बताई थी।
INDORE : मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा का धन्यवाद।द सूत्रअपनी ओर से और अभ्यर्थी दोनों की ओर से यह धन्यवाद दे रहा है। कारण है कि राज्य सेवा व वन सेवा मेंस परीक्षा 2024 आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से कराई जा रही है, लेकिन कई अभ्यर्थी किसी ना किसी कारण से यह फार्म ही नहीं भर सके। लिंक बंद हो गई। द सूत्र के पास करीब 18 अभ्यर्थियों के फोन और मैसेज आए थे जिसमें उन्होंने अपनी समस्या बताई थी। इसके बाद द सूत्र ने चेयरमैन डॉ. मेहरा से इस संबंध में बात की, वह बाहर छुट्टी पर थे लेकिन उन्होंने अभ्यर्थी के हित में अधिकारियों को इसे लेकर निर्देश दिए और जैसे ही वह मंगलवार को ऑफिस पहुंचे, उन्होंने आते ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए और लिंक खोलने के आदेश जारी कर दिए।
पहले फार्म भरने की तारीख 14 अगस्त से 5 सितंबर 2019 तक थी दोपहर 12 बजे तक। अब आयोग ने जो सूचना जारी की इसके अनुसार आवेदक को अंतिम बार मौका मिल रहा है। 11 सितंबर से 16 सितंबर दोपहर 12 बजे तक आवेदन भर सकेंगे। यह अंतिम अवसर होगा, मेंस 21 अक्टूबर से होना है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
उधर नौ जून को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर रिजल्ट जारी होगा। कारण है कि यह रिजल्ट तो तैयार था लेकिन शिक्षा विभाग ने इन पदों का वितरण 87-13 फीसदी के फार्मूले से नहीं किया था। इसके चलते रिजल्ट जारी नहीं हो रहा था। अब किसी भी दिन यह रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, इसमें अब देरी जैसी कोई बात नहीं रह गई है।
![्]()
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सेवा मेंस 2023 को लेकर मूल्यांकन अंतिम स्थिति में आ गया है । संभावना है कि यह रिजल्ट इसी माह किसी भी दिन जारी हो जाएगा। यह मेंस मार्च माह में हुई थी और पहले ही इसमें काफी देर हो चुकी है।
अब 11 से 16 सितंबर तक खुलेगी लिंक
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट अब किसी भी दिन
राज्य सेवा मेंस 2023 रिजल्ट इसी माह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
By Aman Vaishnav
अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना; गुरदासपुर से बम लाकर किया था धमाका
By Jageshwar Prasad
जोधपुर में लिफ्ट में अटके मंत्री जोगाराम पटेल, 15 मिनट बाद निकले; बोले- फंसा नहीं था, लिफ्ट धीमी थी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर हाईकोर्ट का उज्जैन के 6 तहसीलदारों पर 60 हजार का अर्थदंड, 5 साल से नहीं दिया जवाब...
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग
By Arun Tiwari
Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट
By Kaushiki