MPPSC PRE 2024 का पेपर वायरल होने के मामले में अज्ञात पर 420 का केस

Sanjay Gupta | Jun 24, 2024, 10:57 IST
Share
mppsc
mppsc

MPPSC PRE 2024 पेपर को लेकर अभ्यर्थी और पीएससी इसलिए चिंतित हुए, क्योंकि यह हुबहू पीएससी पेपर जैसा ही था। इसके फ्रंट पेज पर निर्देश जो लिखे थे, जो तरीका था वह भी परीक्षा में आने वाले पेपर जैसा ही था। साथ ही इसमें कहीं भी मॉक टेस्ट प्रश्नपत्र नहीं लिखा था...

मप्र लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) की राज्य सेवा परीक्षा प्री 2024 ( MPPSC PRE 2024 ) रविवार 23 जून को दो शिफ्ट में हो पूरी हो गई। शनिवार 22 जून को प्री के सामान्य अध्ययन पेपर-1 के कथित रूप से वायरल होने के मामले में पीएससी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात पर FIR दर्ज कर ली है।

यह लिखा है शिकायत में

थाना संयोगितागंज में धारा 420 के साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66डी में केस हुआ है। पीएससी की ओर से सतर्कता अधिकारी भावना भावे ने शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें लिखा है कि आरोपी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के प्रथम प्रश्न पत्र के लीक व प्रश्न पत्र के विक्रय की जानकारी वायरल कर छात्रों के साथ छल किया है।

mppsc paper
mppsc paper

पूरे दिन चिंता में रही थी सरकार और पीएससी

पेपर लीक की खबरें आने के बाद लगातार पूरी मप्र सरकार और पीएससी चिंता में था। पीएससी अपनी परीक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरतती है और इसके लिए उनका पूरा सिस्टम काफी मजबूत है। हाल के समय में नीट को लेकर हुए विवाद के बाद पीएससी को और अधिक चिंता थी, लेकिन अब उन्होंने राहत की सांस ली है।

बैठक में तय किया पुलिस में की जाए शिकायत

इसके बाद रविवार ( 23 जून) को पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा व अन्य सदस्य और अधिकारियों ने तय किया कि पेपर लीक की खबरें आना और पेपर वायरल होना, टेलीग्राम पर सौदे होना, यह सभी गंभीर मुद्दे हैं। इसलिए इस रैकेट को उजागर करने के लिए जरूरी है कि घटना की पुलिस से जांच कराई जाए।

इसके बाद आयोग ने तय किया कि पुलिस को लिखित शिकायत की जाए और पेपर वायरल कर इसे पीएससी का पेपर बताने वाले और टेलीग्राम पर सौदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि आयोग ने तय किया है कि यह गंभीर मुद्दा है और इससे लाखों अभ्यर्थी परेशान होते हैं। इसलिए आयोग ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

mppsc paper
mppsc paper

क्या हुआ था शुक्रवार और शनिवार को

शुक्रवार रात 11 से 12 बजे के दौरान टेलीग्राम पर mppsc paper leaked 2024 नाम से एक ग्रुप बना है। इसमें एक लिंक दी गई @Devsingh60 और कहा गया कि यह पीएससी का पेपर दे सकता है। इससे उम्मीदवारों ने बात की तो उन्हें ढाई हजार रुपए में पेपर देने की बात कही गई और क्यू कोड भेजकर कहा गया कि राशि भेज दो पेपर भेज देंगे।

द सूत्र ने भी अभ्यर्थी बनकर इस पर बात की और दो हजार रुपए में पेपर देने की बात सामने वाले ने कही। द सूत्र ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी। इसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे करीब एक पेपर वायरल हुआ और बताया गया कि यह टेलीग्राम पर सौदा करके मिला पेपर है। इसके बाद पीएससी के पेपर लीक की बातें सामने आने लगी।

पेपर पूरी तरह पीएससी जैसा ही बनाया था

इस पेपर को लेकर अभ्यर्थी और पीएससी इसलिए चिंतित हुए क्योंकि यह हुबहूं पीएससी पेपर जैसा ही था, इसके फ्रंट पेज पर निर्देश जो लिखे थे, जो तरीका था वह परीक्षा में आने वाले पेपर जैसा ही था और इसमें कहीं भी मॉक टेस्ट प्रश्नपत्र जैसा नहीं लिखा था।

इसलिए सभी अभ्यर्थी खासे चिंतित हुए और पूरी सरकार और पीएससी चिंता में आ गया। बाद में द सूत्र ने यह पेपर जहां से आया था उसकी खोज शुरू की तो शनिवार शाम को द सूत्र ने खुलासा किया कि यह पेपर डिजायर टू लर्न लाइब्रेरी के संचालक सागर गुप्ता द्वारा बनाया गया है। उन्होंन अपने अभ्यर्थियों के लिए इस तरह के पांच सेट बनाए थे और उन्हें ऑनलाइन निशुल्क दिया था।

गुप्ता ने द सूत्र को बताया कि हमे नहीं पता कि किसने यह हमारा मॉक टेस्ट का पेपर वायरल कर इसे पेपर लीक का बताया और इसके लिए सौदा किया, हमने तो टेस्ट के लिए यह पेपर बनाया था।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • MP PSC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि