मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा 2021 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 87% मुख्य भाग की चयन सूची ही जारी की है। ओबीसी आरक्षण के विवाद के कारण 13 प्रतिशत रिजल्ट रोक दिया है। ( MPPSC FOREST RESULTS 2021 )
कैंडिडेट्स एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वन क्षेत्रपाल के 29 पद, परियोजना क्षेत्रपाल के 13 पदों के और सहायक वन संरक्षक के 7 पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई है। ( MPPSC VAN VIBHAG RESULTS )
87-13 के फॉर्मूले पर आया रिजल्ट
कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के नंबरों के आधार पर जारी की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले कोर्ट द्वारा जारी किए गए निर्देशों के आधार पर 87-13 के फॉर्मूले पर यह परीक्षा रिजल्ट जारी किए हैं। ( MPPSC forest service final results )
रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस
- वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
- What’s New सेक्शन में जाएं।
- राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्रपाल/ सहायक वन संरक्षक की प्राप्तांक सूची/ चयन सूची के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- अब अपना रिजल्ट चेक कर लें।
अगस्त 2023 को हुई थी परीक्षा
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021, अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 22 नवंबर 2023 को जारी किए गए थे। वहीं इंटरव्यू 27 मई से लेकर 30 मई तक आयोजित की गई थी।
/sootr/media/media_files/4aWqZLaQudQpXFacne71.jpg)
thesootr links
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें