इंदौर में MPPSC के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वालों पर थाने में केस दर्ज
Sanjay Gupta | Dec 23, 2024, 14:36 IST
Indore Police registered a case against PSC office protest at Sanyogitaganj police station Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने पीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ संयोगितागंज थाने में प्रतिबंधात्मक धारा के तहत केस दर्ज किया है।
Indore : मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने वालों पर संयोगितागंज थाने में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में केस दर्ज किया है। हालांकि खबर यह भी थी कि भंवरकुआं पुलिस थाने भी केस हुआ है लेकिन भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव ने द सूत्र को बताया कि उनके थाने में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह ने द सूत्र को इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि आंदोलन में शामिल कोचिंग संचालकों और आंदोलन का नेतृत्व करने वालों पर ही केस हुआ है किस बच्चे पर यह केस नहीं किया गया है। यह केस भी तब हुआ जब बैठक में सभी बातों पर सहमति बन गई थी और आंदोलन शनिवार रात को खत्म होना था। लेकिन सहमति के बाद भी फिर रात को इनके द्वारा आंदोलन नहीं खत्म करने की बात कही तो यह प्रतिबंधात्मक धारा में आता है और फिर इसमें केस दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC के बाद OBC महासभा और वेटिंग शिक्षकों ने खोला मोर्चा | क्या करेगी सरकार
MPPSC के छात्रों से मिलने के बाद क्या बोले हैं CM Mohan Yadav | आ गया सामने
बताया गया है कि यह केस प्रतिबंधात्मक धारा के उल्लंघन पर है, जिसमें सीपी द्वारा जारी आदेश कि बिना मंजूरी घेराव, धरना, प्रदर्शन प्रतिबंध है उसका उल्लंघन किया गया है। इस मामले में एनईवाययू के राधे जाट, रंजीत किशनवंशी के साथ ही प्रशांत राजावत, गोपाल प्रजापति, अरविंद भदौरिया, कुलदीप सरकार आदि शामिल है।
पीएससी के बाहर बुधवार सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू हुआ जो रविवार अलसुबह चार बजे खत्म हुआ। इसके बाद सीएम से मुलाकात तय हुई और प्रतिनिधिमंडल ने सीएम डॉ, मोहन यादव से भोपाल में जाकर मुलाकात की और बातों पर सहमति भी बनी। इसमें 87 फीसदी की कॉपियां दिखाने, प्री में गलतियां नहीं हो, इटंरव्यू में सुधार हो आदि मांगों के समिति बनाने जैसी मांगों पर सहमति बनी। सीएम से मिलने वाले राट, रंजीत, कुलदीप इन सभी पर केस हुआ है।
इनके खिलाफ किया गया केस
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC के बाद OBC महासभा और वेटिंग शिक्षकों ने खोला मोर्चा | क्या करेगी सरकार
MPPSC के छात्रों से मिलने के बाद क्या बोले हैं CM Mohan Yadav | आ गया सामने
एनईवाययू वालों और कोचिंग संचालकों पर केस
MPPSC Indore Police registered
रविवार को सीएम से मिले थे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava