MPPSC मेंस 2023 का रिजल्ट कब, क्या मेंस 2024 आगे बढ़ रही है? यह है जवाब
Sanjay Gupta | Updated:
PSC मेंस 2023 और 24 अपडेट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पहले चरण की परीक्षा के परिणामों की घोषणा शुरू कर दी है। इसमें होम साइंस और संस्कृत विषयों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (नौ जून वाली पहले चरण) का रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए लगातार द सूत्र अपडेट दे रहा है। अभी दो विषय ( होम साइंस और संस्कृत ) के रिजल्ट आए हैं और जल्द ही इसी क्रम में अन्य विषयों के रिजल्ट जारी होंगे।
अब सबसे ज्यादा द सूत्र के पास इस बात को लेकर फोन आ रहे हैं कि मेंस 2023 का रिजल्ट ( MPPSC Mains 2023 Result ) कब आएगा? साथ ही एक न्यूज उम्मीदवारों के बीच चल रही है कि मेंस 2024 को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन दोनों बातों के यह है जवाब-
राज्य सेवा परीक्षा 2023 की मेंस ( State Service Exam Mains ) मार्च माह में हुई थी और इसे छह माह से अधिक समय हो चुका है लेकिन रिजल्ट सामने नहीं आया है। इस बात की जानकारी उच्च स्तर से जुटाने पर सामने आया है कि मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है और रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह रिजल्ट इसी माह में जारी होने की पूरी संभावना है।
हालांकि तय समय अधिकारियों ने नहीं बताया है लेकिन यह जरूर कहा है कि एक-दो तकनीकी बातें है, उन्हें सुलझाने में लगे हैं और कोशिश की जा रही है कि रिजल्ट को इसी सितंबर अंत तक जारी कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि इंटरव्यू शेड्यूल ( MP Mains Interview Schedule )पहले ही जारी हो चुका है, यह अगले साल मार्च-अप्रैल 2025 में प्रस्तावित है।
रिजल्ट में छह माह क्यों लग रहे हैं? इस पर भी पीएससी ने द सूत्र को कहा कि लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election ) के चलते देरी हुई है, आचार संहिता के कारण विशेषज्ञ कॉपियां जांचने के लिए मुख्यालय छोड़कर इंदौर नहीं आ सके। वहीं बाद में शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया, जिससे संबंधित मुख्यालय से उन्हें इंदौर आने की मंजूरी नहीं मिली। इन्हीं सभी कारणों से देरी हुई है, नहीं तो सामान्य तौर पर चार माह में रिजल्ट दिया जाता है।
अब बात करते हैं राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2024 की, यह 21 अक्टूबर से होना है और इसमें केवल 110 पद ही है। इसकी मेंस को लेकर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मैसेज चल रहे हैं कि यह त्योहार को देखते हुए आगे बढ़ने वाली है। द सूत्र के पास भी इसे लेकर फोन आए हैं। इस संबंध में पीएससी में उच्च स्तर पर द सूत्र ने बात की तो उन्होंने दो टूक कहा कि इस बात की तो चर्चा तक पीएससी में नहीं हो रही है कि आगे बढ़ाया जाए, हमे नहीं पता यह बता कहां से उड़ाई जा रही है। परीक्षा तय समय पर हो रही है और इसे आगे बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा पीएससी में नहीं हो रही है।
अब सबसे ज्यादा द सूत्र के पास इस बात को लेकर फोन आ रहे हैं कि मेंस 2023 का रिजल्ट ( MPPSC Mains 2023 Result ) कब आएगा? साथ ही एक न्यूज उम्मीदवारों के बीच चल रही है कि मेंस 2024 को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन दोनों बातों के यह है जवाब-
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 का रिजल्ट कब
हालांकि तय समय अधिकारियों ने नहीं बताया है लेकिन यह जरूर कहा है कि एक-दो तकनीकी बातें है, उन्हें सुलझाने में लगे हैं और कोशिश की जा रही है कि रिजल्ट को इसी सितंबर अंत तक जारी कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि इंटरव्यू शेड्यूल ( MP Mains Interview Schedule )पहले ही जारी हो चुका है, यह अगले साल मार्च-अप्रैल 2025 में प्रस्तावित है।
देरी का कारण यह बताया जा रहा
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2024 क्या आगे बढ़ेगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार
By Arun Tiwari
भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों से भरा पर्चा, वती कुमारी का अनोखा दांव, जानिए किस पार्टी से बनीं निर्विरोध प्रधान
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सड़क सुरक्षा के 373 करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए, CAG को जवाब देने की मियाद खत्म, अफसर बोले- इंटरनल मैटर
By Raghvendra Singh Rathore
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
By Sanjay Gupta
अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में
By Arun Tiwari
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख
By Ashish Bhardwaj
कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!
By Arun Tiwari