MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा 2024 का रिजल्ट, कटऑफ 80 फीसदी, 3328 हुए सफल
Sanjay Gupta | Jul 20, 2024, 18:05 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T172747.150
एमपी शासन से आयोग के बीच लगातार पत्राचार चल रहा था लेकिन जब आयोग को इसकी अंतिम सूचना मिल गई कि विभाग इस बार रिक्त पद अभी नहीं भेज रहे हैं। उधर सितंबर में ही मेंस 2024 प्रस्तावित है
INDORE. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने शनिवार शाम को राज्य सेवा व राज्य वन सेवा 2024 प्री का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही इसमें अब पद बढ़ने की संभावना खत्म हो गई है। राज्य सेवा केवल 110 पद और राज्य वन सेवा केवल 14 पदों के लिए ही आयोजित होगी।
राज्य सेवा परीक्षा में केवल 110 पद है। इसमें अनारक्षित के लिए कटऑफ 160 अंक यानी 100 में 80 प्रश्न सही हो। एससी में 148 अंक, एसटी में 140 अंक, ओबीसी में 156 अंक और ईडब्ल्यूएस में 154 अंक पर गया है। मूल रिजल्ट में 2775 उम्मीदवार मेंस के लिए पास हुए, वहीं प्रोवीजल रिजल्ट (13 फीसदी कैटेगरी) में कटऑफ अनारक्षित के लिए 156 और ओबीसी के लिए 154 गया है। इस कैटेगरी में 553 उम्मीदवार मेंस के लिए पास हुए हैं। कुल 3328 उम्मीदवार मेंस के लिए पास घोषित हुए हैं। कुल 110 पद में से अनारक्षित के लिए 45, एससी के लिए 14, एसटी के लिए 17, ओबीसी के लिए 20 और ईडब्ल्यूएस के लिए 14 पद है।
राज्य वन सेवा- इसमें केवल 14 पद है। इसके लिए मूल रिजल्ट में 284 व प्रोवीजनल में 44 उम्मीदवार मेंस के लिए सफल घोषित हुए हैं। कुल 328 उम्मीदवार मेंस के लिए पास घोषित हुए हैं।
![b75d883e-09b]()
एमपी शासन से आयोग के बीच लगातार पत्राचार चल रहा था लेकिन जब आयोग को इसकी अंतिम सूचना मिल गई कि विभाग इस बार रिक्त पद अभी नहीं भेज रहे हैं। उधर सितंबर में ही मेंस 2024 प्रस्तावित है, ऐसे में देरी को देखते हुए आयोग ने फिर शनिवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया है।
आयोग की ओर से बताया गया है कि आंसर की पूरी सही है और विशेषज्ञों की टीम के पास पूरे तरह से दस्तावेज मौजूद है। जिस सवाल को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं जो स्पेमिंग और फिशिंग से जुड़ा हुआ है। पीएससी ने पूछा था कि भ्रामक संदेश, ईमेल टेक्सट संदेशों के रुप में आता है तो आपसे साफ्टवेयर इंस्टाल करने या व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने के लिए कह सकता है….
पीएससी ने इसका जवाब बी व सी फिशिंग व वायरस साइनिंग को सही माना है, जबकि अभ्यर्थी और जानकारों का कहना था कि इसमें फिशिंग व स्पेमिंग जवाब सही है। इस पर आयोग ने कहा कि हमारे कम्प्यूटर विषय विशेषज्ञों ने पूरी तरह से इसे जांचा है और इसके दस्तावेज मौजूद है, इसके बाद इस जवाब को जारी किया गया है।
अभ्यर्थी को लगता है कि कोई सवाल का आंसर गलत है तो बार्डर पर अटके उम्मीदवारों के पास अब एक ही रास्ता फिर हाईकोर्ट का बचा है, जिसमें वह जाकर तर्क रखते हुए मेंस के लिए सशर्त मंजूरी ले सकते हैं। साल 2023 की प्री में भी अभ्यर्थियों द्वारा यही किया गया था लेकिन जरूरी है कि आंसर की पर आपत्ति के लिए उनके पास विधिक दस्तावेज मौजूद हो। क्योंकि पीएससी भी अब आसंर की को लेकर सतर्क है और उनके विशेषज्ञों द्वारा इस बार कई बार आंसर को परखा गया है। चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने इस संबंध में खुद विशेषज्ञों को सख्त हिदायत दी थी कि आंसर की पूरी तरह से रिकार्डेड दस्तावेज के आधार पर ही बनना चाहिए।
![sanjay gupta]()
यह गया है कटऑफ
राज्य वन सेवा- इसमें केवल 14 पद है। इसके लिए मूल रिजल्ट में 284 व प्रोवीजनल में 44 उम्मीदवार मेंस के लिए सफल घोषित हुए हैं। कुल 328 उम्मीदवार मेंस के लिए पास घोषित हुए हैं।
b75d883e-09b
सूचना आ गई जीएडी से पद नहीं है, फिर हो गया रिजल्ट जारी
आयोग ने कहा आंसर की पूरी सही
पीएससी ने इसका जवाब बी व सी फिशिंग व वायरस साइनिंग को सही माना है, जबकि अभ्यर्थी और जानकारों का कहना था कि इसमें फिशिंग व स्पेमिंग जवाब सही है। इस पर आयोग ने कहा कि हमारे कम्प्यूटर विषय विशेषज्ञों ने पूरी तरह से इसे जांचा है और इसके दस्तावेज मौजूद है, इसके बाद इस जवाब को जारी किया गया है।
उम्मीदवारों को लगता है आंसर की गलत तो हाईकोर्ट ही रास्ता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari