MPPSC ने किया वायरल पेपर से मिलान, नहीं हुआ लीक, पुलिस में हो रही शिकायत, कार्रवाई की मांग

Sanjay Gupta | Jun 23, 2024, 15:48 IST
MPPSC viral paper
MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री रविवार 23 जून को दो शिफ्ट में हो पूरी हो गई। पेपर होने के तत्काल बाद पीएससी ने रविवार को बैठक की और परीक्षा में आए पेपर का वायरल हुए पेपर से मिलान किया।

INDORE, मप्र लोक सेवा आयोग ( psc ) की राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री रविवार 23 जून को दो शिफ्ट में हो पूरी हो गई। शनिवार 22 जून को प्री के सामान्य अध्ययन पेपर वन के पेपर लीक की खबरों के बाद चिंतित पीएससी ने द सूत्र से वह लीक पेपर लिया था। इसके बाद पेपर होने के तत्काल बाद पीएससी ने रविवार को बैठक की और परीक्षा में आए पेपर का वायरल हुए पेपर से मिलान किया। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली, जब इसमें से कोई प्रश्न का मिलान इस प्रश्नपत्र से होना नहीं पाया गया।



पूरे दिन चिंता में रही सरकार और पीएससी


पेपर लीक की खबरें आने के बाद लगातार पूरी मप्र सरकार और पीएससी चिंता में रही। समस्या यह थी कि पेपर गोपनीय रहता है यानि वह भी वायरल हुए पेपर को क्रास चेक नहीं कर सकती थी। उन्हें भी परीक्षा होने तक रूकना पड़ा, परीक्षा होते ही पेपर लेकर उन्होंने इसे क्रास चेक किया। पीएससी अपनी परीक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरतती है और इसके लिए उनका पूरा सिस्टम काफी मजबूत है। हाल के समय में नीट को लेकर हुए विवाद के बाद पीएससी को और अधिक चिंता थी, लेकिन अब उन्होंने राहत की सांस ली है।



ये खबर भी पढ़ें...



MPPSC PRE 2024 पेपर लीक की आशंका के बीच बेहतर रहा पेपर का स्तर, कटऑफ 85 तक जाने की संभावना



बैठक में तय किया पुलिस में की जाए शिकायत


इसके बाद पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा व अन्य सदस्य और अधिकारियों ने तय किया कि पेपर लीक की खबरें आना और पेपर वायरल होना, टेलीग्राम पर सौदे होना यह सभी गंभीर मुद्दे हैं। इसलिए इस रैकेट को उजागर करने के लिए जरूरी है कि घटना की पुलिस से जांच कराई जाए। इसके बाद आयोग ने तय किया पुलिस को लिखित शिकायत की जाए और पेपर वायरल कर इसे पीएससी का पेपर बताने वाले और टेलीग्राम पर सौदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि आयोग ने तय किया है कि यह गंभीर मुद्दा है और इससे लाखों अभ्यर्थी परेशान होते हैं। इसलिए आयोग पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...



MPPSC राज्य सेवा प्री 2024 का लीक हुए पेपर की पूरी सच्चाई, 'द सूत्र' ने की पड़ताल



क्या हुआ था शुक्रवार और शनिवार को


शुक्रवार रात 11 से 12 बजे के दौरान टेलीग्राम पर mppsc paper leaked 2024 नाम से एक ग्रुप बना है। इसमें एक लिंक दी गई @Devsingh60 और कहा गया कि यह पीएससी का पेपर दे सकता है। इससे उम्मीदवारों ने बात की तो उन्हें ढाई हजार रुपए मं पेपर देने की बात कही गई और क्यू कोड भेजकर कहा गया कि राशि भेज दो पेपर भेज देंगे। द सूत्र ने भी अभ्यर्थी बनकर इस पर बात की और दो हजार रुपए में पेपर देने की बात सामने वाले ने कही। द सूत्र ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी। इसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे करीब एक पेपर वायरल हुआ और बताया गया कि यह टेलीग्राम पर सौदा करके मिला पेपर है। इसके बाद पीएससी के पेपर लीक की बातें सामने आने लगी।



ये खबर भी पढ़ें...



नौ महीने पहले हुई भाजपा नेत्री की मौत में दिग्विजय सिंह की एंट्री, 20 लाख सुपारी देकर हत्या का लगाया आरोप



पेपर पूरी तरह पीएससी जैसा ही बनाया था


यह पेपर को लेकर अभ्यर्थी और पीएससी इसलिए चिंतित हुए क्योंकि यह हुबहूं पीएससी पेपर जैसा ही था, इसके फ्रंट पेज पर निर्देश जो लिखे थे, जो तरीका था वह परीक्षा में आने वाले पेपर जैसा ही था और इसमें कहीं भी मॉक टेस्ट प्रश्नपत्र जैसा नहीं लिखा था। इसलिए सभी अभ्यर्थी खासे चिंतित हुए और पूरी सरकार और पीएससी चिंता में आ गया। बाद में द सूत्र ने यह पेपर जहां से आया था उसकी खोज शुरू की तो शनिवार शाम को द सूत्र ने खुलासा किया कि यह पेपर डिजायर टू लर्न लाइब्रेरी के संचालक सागर गुप्ता द्वारा बनाया गया है। उन्होंन अपने अभ्यर्थियों के लिए इस तरह के पांच सेट बनाए थे और उन्हें ऑनलाइन निशुल्क दिया था। गुप्ता ने द सूत्र को बताया कि हमे नहीं पता कि किसने यह हमारा मॉक टेस्ट का पेपर वायरल कर इसे पेपर लीक का बताया और इसके लिए सौदा किया, हमने तो टेस्ट के लिए यह पेपर बनाया था।



ये खबर भी पढ़ें...



MPPSC 2024 PRE आज : पेपर लीक के डर के बीच 1.83 लाख परीक्षार्थी देंगे पेपर





sanjay gupta


MPPSC ने किया वायरल पेपर से मिलान MPPSC paper leak एमपीपीएससी पेपर लीक MPPSC एग्जाम MP government MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री



Tags:
  • MP Government
  • MPPSC
  • MPPSC एग्जाम
  • mppsc paper leak
  • MPPSC ने किया वायरल पेपर से मिलान
  • एमपीपीएससी पेपर लीक
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री